लोहार्सी मंडल महिला मोर्चा का सावन उत्सव, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह।

लोहार्सी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार लोहार्सी मंडल महिला मोर्चा की ओर से परिचयात्मक बैठक एवं सावन उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में सोनलोहर्सी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू सहित जिला पदाधिकारी महामंत्री श्रीमती नंदनी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा गंधर्व, मन की बात प्रभारी श्रीमती रीना झा, जिला मंत्री श्रीमती जूही वर्मा, कार्यालय मंत्री श्रीमती बबीता ताम्रकार, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती किरण मिश्रा एवं श्रीमती सरिता नरेंद्र नायक सहित मंडल पदाधिकारी और महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर लोहार्सी मंडल महिला मोर्चा की समस्त बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
