दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।
सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रात के समय दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे रुपये और राशन सामग्री समेत करीब 3500 रुपये का सामान चोरी किया था।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 22 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। 24 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला नहीं लगा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे रुपये और राशन सामान गायब मिले।
मामले की रिपोर्ट 26 अगस्त 2026 को थाना सिरगिट्टी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ शुरू की।
इसी दौरान पुलिस ने राहुल महतो (26), पिता दिनेश महतो, निवासी भवानी नगर, शिव मंदिर के पास, सिरगिट्टी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मशरूका बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
आरोपी: राहुल महतो, पिता दिनेश महतो, उम्र 26 वर्ष, निवासी भवानी नगर, शिव मंदिर के पास, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
