गुरु के सम्मान में सजा मंच, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दिया सम्मान,
शारदा ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, अतिथि घनश्याम तिवारी ने बच्चों को दी सफलता की सीख।
कोटा। वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा स्थित शारदा ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस दौरान विनोद गुप्ता सर का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय विद्यापीठ के डायरेक्टर घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
