Oplus_131072
34 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने लोकबंद में दी दबिश।
कोटा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम लोकबंद में कार्रवाई करते हुए 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 6,800 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने लोकबंद में दबिश देकर मोहित बघेल (43), पिता भगवानी बघेल, निवासी लोकबंद, थाना कोटा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर, दूसरे प्लास्टिक डिब्बे में 13 लीटर, पांच लीटर की प्लास्टिक बाल्टी में 2 लीटर तथा पांच लीटर क्षमता के स्टील के बर्तन में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल 34 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 690/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक विनोद यादव, संजय श्याम, सुनील पटेल और दीप सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही।
