कोटा आरक्षक धर्मेंद्र साहू प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बिलासपुर एसएसपी रजनीश सिंह ने कोटा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक धर्मेंद्र साहू (बैच क्रमांक 192) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आरक्षक धर्मेंद्र साहू ने बलात्कार एवं अपहरण जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़, बीट कार्य तथा अपराधियों की गिरफ्तारी में लगातार लगन और सक्रियता से कार्य किया। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए एसएसपी रजनीश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सम्मान से कोटा पुलिस स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों ने आरक्षक धर्मेंद्र साहू के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
