सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
कोटा। सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय अध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं सदस्यों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूर्व अध्यक्ष श्री वेंकट अग्रवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शैक्षिक उन्नति के लिए प्रेरित करते हुए वीर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में व्यवस्थापक श्री राम सजीवन गुप्ता, श्री गौतम गुप्ता, श्री श्रेयांश तिवारी, श्री प्रवीण अग्रवाल सहित समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय ने किया।
अंत में भारत माता की आरती के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा।
