ओमनारायण तिवारी की खास रिपोर्ट
बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित NTPC सीपत के राखड़ डैम के पास ग्राम पंचायत रांक में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कर रही है तथा करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह के समय हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
अपडेट जारी…
मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

