कल्चुरी समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में बांधा समां।
खेल, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं ने साझा की सावन की खुशियां
कोटा (करगी रोड)। कल्चुरी समाज कोटा की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं आनंदमय आयोजन मित्र-मिलन रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, नृत्य, हंसी-मजाक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना तथा आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। महिलाओं ने मिल-जुलकर सावन उत्सव की खुशियां साझा कीं और आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में मीनू जायसवाल, ज्योति चौकसे, पिंकी जायसवाल, सरिता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, सीमा जायसवाल, ऋतु चौकसे, उषा जायसवाल, सीमा चौकसे, पूनम जायसवाल, पूजा जायसवाल, अन्नू जायसवाल, भारती जायसवाल, जयश्री जायसवाल सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
नगर पालिका कोटा में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं मीनू जायसवाल ने आयोजन की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता जी सहित सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को एकजुट करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहने चाहिए।
