ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार।
10.260 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 10.260 लीटर मात्रा, जिसकी कीमत 5,740 रुपए, तथा शराब बिक्री की रकम 2,150 रुपए जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में ‘चेतना विरुद्ध नशा’ एवं ‘प्रहार अभियान’ के तहत अवैध शराब व गांजा बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे के दौरान भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने डाक बंगला कोटा में दबिश देकर आरोपी चंद्रमोहन साहू, पिता संतोष साहू, निवासी डाक बंगला कोटा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एमएल, 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एमएल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एमएल एवं 4 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एमएल बरामद की गई। शराब की कुल कीमत 5,740 रुपए बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 2,150 रुपए भी पुलिस ने जब्त किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इनकी रही विशेष भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव एवं आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।
