प्राथमिक-माध्यमिक शाला थाना कोटा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस।
कोटा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला थाना कोटा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 9 एवं प्रमेंद्र गंधर्व, पार्षद वार्ड क्रमांक 7 ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया गया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में देवेंद्र कौशिक, पार्षद वार्ड क्रमांक 8, लखन लाल साहू पूर्व पार्षद, श्रीमती ललिता यादव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती नेहा मिश्रा एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री मनीष शर्मा के साथ श्रीमती राजकुमारी पोर्ते, सुश्री ज्योति शर्मा, सुश्री हेल्सा लाल, श्री नंदकिशोर साहू, श्री अशोक नेताम, एसएमसी सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ।
