नशामुक्ति अभियान के तहत ग्राम करका में ‘चेतना’ कार्यक्रम।
कोटा। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम करका में महिलाओं के लिए पुलिस थाना कोटा एवं जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था, गनियारी के समन्वित प्रयासों से ‘चेतना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़कर इसके संदेश को घर-परिवार एवं समाज तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री शशिकांत भारद्वाज ने महिलाओं को विधिवत रूप से ‘चेतना’ कार्यक्रम का आईडी कार्ड प्रदान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा परिवार और समुदाय को नशामुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
पुलिस एवं जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था की यह संयुक्त पहल स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
