लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा।
कोटा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल, कोटा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती पार्वती साहू, मितानिन श्रीमती गुड्डी साकत एवं स्कूल के शिक्षकों ने विद्यालय के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई।

इस दौरान बच्चों के माता-पिता को भी कृमि संक्रमण, इसके बचाव तथा कृमिनाशक दवा के महत्व की जानकारी दी गई। अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई।
विद्यालय के संचालक एडवोकेट श्री हेमंत थवाईत ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती पार्वती साहू एवं मितानिन श्रीमती गुड्डी साकत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ समाज का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं।
