Oplus_131072
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल।
कोटा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 10 अगस्त 2026 को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कोटा बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बच्चों को निर्धारित आयु के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाना जरूरी है। जो बच्चे 10 अगस्त को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस 17 अगस्त को दवा दी जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को अभियान के दौरान दवा अवश्य दिलाएं और साथ ही हाथों की स्वच्छता, साफ पानी तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से अभियान संचालित किया जा रहा है।
