साहू समाज के भवन और सिद्ध बाबा प्रांगण के विकास की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मिले समाज के प्रतिनिधि।
कोटा। साहू समाज के सामाजिक भवन एवं सिद्ध बाबा जी के प्रांगण में निर्माण एवं विकास कार्यों की मांग को लेकर रविवार को साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण तथा सिद्ध बाबा प्रांगण के विकास कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग एवं स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
इस दौरान समाज संरक्षक श्री अमरनाथ साहू, वर्तमान अध्यक्ष श्री लखनलाल साहू, पूर्व पार्षद श्री नरेश साहू, सुशांत साहू एवं रामायण साहू सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों और आवश्यकताओं को देखते हुए भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, साहू समाज में 10 सर्वसुविधायुक्त भवनों के निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन निर्माण से समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
