कौराई यादव समाज जिला बिलासपुर का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

कोटा सिद्धबाबा आश्रम, बेलगहना में कौराई यादव समाज जिला बिलासपुर द्वारा जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों ने समाजहित एवं संगठन की मजबूती के लिए शपथ ग्रहण की।
समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, समाज के वरिष्ठजनों, तहसील इकाइयों, सोसाइटी एवं समिति के अध्यक्षों तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहित राम जायसवाल जी जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण बिलासपुर श्री राजेश कश्यप जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण बिलासपुर तिरीथ यादव प्रदेश अध्यक्ष कौराई यादव समाज कपिलदेव प्रदेश सचिव बुधवार सिंह यादव जी प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राम यादव जी प्रदेश संगठन प्रभारी आनंद यादव जी जिला अध्यक्ष कौराई यादव समाज सुधराम यादव, अनीता यादव जी जिला जी. पी. एम. से, भुवन लाल यादव जी कवर्धा, लालजी यादव लोरमी ,कामता यादव जी कोरबा एवं जिला कार्यकारिणी के संरक्षक राजाराम यादव जी, सीताराम यादव जी, जोगेश्वर यादव जी, संतराम यादव जी, मनोज यादव जी उपाध्यक्ष दिलहरन यादव जी, रामलाल यादव जी, संगठन मंत्री नंद कन्हैया यादव जी, कोषाध्यक्ष होरीलाल यादव जी सह कोषाध्यक्ष सावन यादव जी, सचिव रति राम यादव जी ,सह सचिव जय सिंह यादव जी, मीडिया प्रभारी लीलेश्वर यादव जी, पदुम सिंह यादव जी, सदस्य गण कार्तिक यादव जी, कृष्ण कुमार यादव जी, उमेद यादव जी, बिसाहू यादव जी एवं कौराई यादव समाज के लोग हज़ारों की संख्या में उपस्थित रहे।
प्रांताध्यक्ष तीरथराम यादव ने समाज में शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला कार्यकारिणी एवं सभी पदाधिकारियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बताया।
