सामान्य मौत का बना व्यापार कभी सर्प दंश तो कभी पानी मे डूबकर हो जाती है मौत

बिलासपुर – जी हाँ यह बात बिलकुल सच ही है हाल ही मे कई ऐसी मौते हुईं हैं जो केवल यमराज ने विशेष क्षेत्र ग्राम पंचायत मोहली को चुना हुआ है जहाँ मौत चाहे सर्प दंश हो अथवा सामान्य सरकारी फंड मे सेंध मारने की व्यवस्था बन ही जाती है वो भी ऐसे की मृतक के परिजनो से विवेचनाधिकारियो (पुलिस) द्वारा पूछताछ चल ही रही होती है तभी पोस्टमार्टम के लिए खंड चिकित्साधिकारी भी पहुंच जाते हैं।
मोहली क्षेत्र मे एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है जहाँ मृतक के परिजनों के घर पुलिस के पीछे पीछे दलाल भी पहुंच गए इन सबसे बड़ी बात तो यह की शव पंचनामा चल ही रहा था और शव परीक्षण रिपोर्ट हेतु कागज तैयार भी नहीं हो पायी थी और खण्ड चिकित्साधिकारी पहुंच गए जहाँ खुले मे महज पांच मिनट मे शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया।
देश मे चतुर्थ स्तंभ का रोल निभा रहे पत्रकारों को अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से धमकी तो आम बात हो गई है अब इससे भी आगे क़ानून से खेलने वाले पत्रकारों को जान से भी मारने लगे हैं बहुत सारी घटनाएं जंगलों की वीरानी मे ही हवा हो जाती है चुंकि पत्रकारों की आवाज़ को दबाने मे दलाल सब कुछ दांव पर लगाने तैयार दिखते हैं.

