कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, डॉ. निखिलेश गुप्ता ने किया ध्वजारोहण।
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। डॉ. निखिलेश गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जरूरतमंद लोगों तक समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
