मझवानी में बेलगहना पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके।
बिलासपुर/बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलगहना चौकी पुलिस ने ग्राम मझवानी में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली। चौकी प्रभारी व्यास नारायण बनाफर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ, सरपंच, कोटवार, वरिष्ठ नागरिक और छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा के बाद पुलिस ने ग्रामीणों और छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी और संदिग्ध मोबाइल संदेशों से सावधान रहने की समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
