नशा के विरुद्ध महिला समूह को जागरूक करने थाना कोटा पुलिस ने जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत तथा अपराधों, यातायात, साइबर क्राइम के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 23.06.2026 को ग्राम भुंडा एवं ग्राम गनियारी में महिला स्वसहायता समूह व स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को नशा के विरुद्ध जागरूक करने, नए बी. एन.एस. कानून की जानकारी, यातायात नियमों, साइबर क्राइम के अपराधों से जन जागरूक करने जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें महिला स्व सहायता समूह एवं स्थानीय महिलाओं ग्राम पंचायत भुंडा एवं ग्राम पंचायत गनियारी के प्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष श्रीमान प्र. उप पुलिस अधीक्षक श्री आकाश चौधरी एवं थाना कोटा स्टाफ के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है।
