बेलगहना सेक्टर के पर्यवेक्षक के खिलाफ हुई भ्रष्टाचार एवं दुर्व्यवहार से सम्बंधित शिकायत।

बेलगहना…..परियोजना शाखा बिलासपुर की छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका कल्याण संघ अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर के पास बेलगहना सेक्टर सुपरवाइजर के ऊपर भ्रष्टाचार एवं दुर्व्यवहार से संबंधित शिकायत की गई है जिसमें बताया गया है की सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा लगभग सभी कार्यों के लिए पैसे की मांग करने व पैसे न देने पर कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जाता है एवं उनके परिजनों से गाली गलौच एवं बदतमीजी किये जाने की गंभीर शिकायत काफ़ी समय से प्राप्त होती रही है इसके विस्तृत विवरण के लिए शिकायत के प्रति साथ में संलग्न है महोदय इनके द्वारा बेलगहना सेक्टर में सहायक पर्यवेक्षक के रूप में एक कार्यकर्ता को रखा गया है उनको इन्होंने अपनी आईडी दी हुई है उसके द्वारा इनका समस्त लेनदेन किया जाता है तथा उसी के द्वारा अपना समस्त कार्य कराया जाता है और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित भी किया जाता है महोदय इस प्रकार के अपना असिस्टेंट रखना शासकीय सेवा नियमावली के एकदम विरुद्ध है और इन सभी के साक्ष्य उपलब्ध और संलग्न हैं महोदय सेक्टर सुपरवाइजर बेलगहना के द्वारा पूर्व में भी भ्रष्टाचार किया गया था जब वह चपोरा सेक्टर में पदस्थ थी उसे समय उन्होंने महतारी वंदन योजना में दो मृत व्यक्तियों का नाम शामिल कर दिया था इस कारण उन्हें पहले भी हटाया जा चुका है लेकिन उनके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ है उल्टे उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है महोदय वर्तमान में शिकायत प्राप्त हुई है वह बहुत ही गंभीर है और अपमानजनक है अतः इस संबंध में निवेदन है कि उन पर कठोर कार्रवाई की जाए और शीघ्र उन्हें वहां से हटकर जांच की जाए जिससे जांच निष्पक्ष हो सके अन्यथा उनके द्वारा जांच को प्रभावित करने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को भी भयभीत कर प्रताड़ित किया जाएगा अतः उपरोक्त सभी संबंधों में महोदय से अपेक्षा है कि शीघ्र ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और ऐसा नहीं होने पर हमारा छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
उपरोक्त शिकायत के पूर्व भी बेलगहना सेक्टर के आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास शिकायत की गई थी जिसमें जाँच की बात कही गई थी।
बहरहाल जाँच प्रक्रिया कब पूरी होगी क्या इसी प्रकार का भ्रष्टाचार पूर्ण रवैया चलता रहेगा अथवा मामला कुछ औऱ है यह जाँच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

