कोटा में वंदेमातरम मित्रमंडल की चौथी बैठक सिद्ध बाबा में हुई सम्पन्न — एकता में बल है..वेंकट अग्रवाल।
अनेक बक्ताओं ने संघ के कार्यप्रणाली व महत्वों पर की चर्चा।
कोटा– करगीरोड कोटा धार्मिक नगरी है यंहा के लोग परस्पर प्रेम और सदभावना के साथ रहते है। लेकिन बर्तमान परिस्थितियों में सभी सनातन धर्म प्रेमियों और सभी हिंदुस्तानियों तथा भारतमाता के सपूतों को एकता के शूत्र में बंधने की बहुत अवस्यकत है।इस भाव के साथ वन्देमातरम मित्र मण्डल कोटा बिलासपुर जिला की पाँचवी शाखा की चौथी बैठक श्री सिद्धबाबा आश्रम में आयोजित की गई है।
आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर भारतमाता की रक्षा के लिए वंदेमातरम मित्रमंडल से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।
नियमानुसार 4.59 पर हनुमान जी के चित्र के सामने दीप प्रंवालित कर,संख ध्वनि के साथ संकट हरण,मंगल करण श्री हनुमान जी की आराधना हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ की गई। फिर अनेकानेक बक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।सभी लोगों ने वंदेमातरम मित्र मंडल के साथ जुड़ कर समाज सेवा और अपनों के रक्षा का संकल्प लिया। और ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को करने का भी प्राण किया।
इस आयोजन के आयोजन कर्ता बेंकट अग्रवाल ने कहा कि एकता में ही बल है सबको एकजुट हो कर आगे बढ़ना है।
कोटा के प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान ने सभी को इसी तरह आपसी भाईचारे के साथ काम करने की अपील की।
आर डी गुप्ता ने कहा कि- आज जिस तरह से हिदुत्व पर संकट में बादल मंडरा रहे है विदेशी ताकते पैसे के बल पर अपने एजेंट के माध्यम से हिंदुओ को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा कर ईसाई, मुसलमान बनाया जा रहा है। यह बहुत घातक बम है हिंदुत्व के लिए, इस लिए ऐसे एजेंटो के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सभी को हिदुत्व की रक्षा के लिए संगठित होना और एकता के सूत्र में बांधना बहुत जरूरी है।वन्दे मातरम मित्र मंडल इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहा है इसलिए इसमें जुड़ कर हम आने भाइयों को धर्म भ्रष्ट होने बचाये।
बिकाश सिंह ने भी हिंदुत्व की रक्षा और सनातन धर्म के लिए अधिक से अधिक हिदुत्व की भवन से काम करने की बात कही और संगठन में नवयुवाओं को जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
संतोष मिश्रा ने कहा कि जोश भरने की जरूरत आज पार्टी कोई भी हो सबसे पहले हम हिन्दू है।
इस बैठक में वंदेमातरम मित्र मंडल के संयोजक बिनोद गुप्ता, सह संयोजक रामनारायण तिवारी, बेंकट अग्रवाल, आर डी गुप्ता,बिकाश सिंह,संतोष मिश्रा,रंगा नादम, मंजीत सिंह पंवार,संतोष, लखन साहू,अंजना चौकसे,तांतिया प्रसाद गुप्ता,भट्ट जी, बिलासपुर से कोटा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान सहित जयसिंह चंदेल, पृथ्वी सहगल, महेंद्र सोनी, साहू जी,जैसे सीनियर वंदेमातरम मित्र मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने अनुभव सब के बीच साझा किए।

