कोटा की साहू धर्मशाला में भाजयुमो का हितग्राही अभिनंदन: जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने लाभार्थियों का किया सम्मान.।
कोटा/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोटा मंडल द्वारा ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत साहू धर्मशाला, कोटा में भव्य हितग्राही सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष (बिलासपुर ग्रामीण) श्री ऋषभ चतुर्वेदी रहे।
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने बिलासपुर शहर से पधारे सभी वरिष्ठ अतिथियों का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को एक मंच पर एकत्रित कर मुख्य अतिथि के हाथों ‘हितग्राही अभिनंदन पत्र’ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
मंच संचालन एवं विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री चंद्रकांत अग्रवाल एवं किरण मारको द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला कार्यालय मंत्री महाराज सिंह नायक उपस्थित रहे।
मंच पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल जायसवाल, मंडल महामंत्री सुले श पांडे एवं निलेश भार्गव के साथ सचिन जैन अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष व लीना सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजयुमो पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से:
जिला पदाधिकारी: जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, अमन अग्रहरि, जिला मंत्री सूरज साहू, और जिला सह-कोषाध्यक्ष देवकिशन साहू।
*मंडल पदाधिकारी BJYM:* मंडल उपाध्यक्ष रोहित साहू, प्रांजल चौकसे, लल्ला महराह धनंजय साहू, हेमंत अग्रवाल, सागर सिंह, मोनू श्रीवास, लेख गोस्वामी और भुवनेश्वर कौशिक।
*विकास की नीतियों पर चर्चा एवं आभार*
मुख्य अतिथि ऋषभ चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि “मोदी जी और साय जी की सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को सशक्त बनाना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ें।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों का आभार व्यक्त भाजयुमो के कार्यालय मंत्री विनय गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

