कोटा मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा मंडल में मंडल स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन साहू धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता प्रबल प्रताप जूदेव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप जूदेव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है, जो कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कोटा विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया और सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के उस ऐतिहासिक वक्तव्य को भी याद किया, जब भाजपा के केवल दो सांसद थे। अटल जी ने तब कहा था – “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।” आज वही संकल्प देशभर में साकार होता दिख रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू,मंडल महामंत्री सुलेश पाण्डेय, नीलेश भार्गव, लखन लाल पैकरा, प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, विकाश सिंह, वेंकट अग्रवाल गायत्री साहू,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष कौशिक, अमन अग्रहरि सूरज साहू देवकिशन साहू चंद्रकांत अग्रवाल लीना सिंह, अंजना चौकसे धनंजय साहू मोहन वैष्णव रोहित साहू,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

