भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल – कोटा
जिला – बिलासपुर (ग्रामीण)
भाजयुमो मंडल कोटा द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

कोटा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कोटा, जिला बिलासपुर (ग्रामीण) के द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं भाईचारे के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मोहित जयसवाल जी (मुख्य अतिथि), श्री दुर्गेश साहू जी सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत (विशिष्ट अतिथि), श्री उत्तम प्रजापति (मंडी कोटा अध्यक्ष) एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कोटा के अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री विनय गुप्ता जी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री मोहन वैष्णव जी, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय साहू जी, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री किरण मारको जी , अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलजीत सी अजमानी जी पिछड़ा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष संजीव यादव जी, पिंटू जी, आकाश साहू जी जिला मंत्री सूरज साहू जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वेंकट अग्रवाल जी, पार्षद प्रवीण गंधर्व जी पार्षद भागवत साहू जी, ओम गंधर्व जी प्रिंस शर्मा जी दुष्यंत धूलिया, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

