कोटा (करगी रोड) में वंदे मातरम मित्र मंडल की नई शाखा का गठन,
विनोद गुप्ता संयोजक रामनारायण तिवारी सहसंयोजक नियुक्त।

*जातियों में बटे हिन्दू समाज को एक करने का कार्य कर रहा है वन्दे मातरम् मित्र मंडल* – *महेन्द्र जैन*
कोटा (करगी रोड) में हिंदू एकता के लिए सतत कार्यरत सामाजिक संगठन वंदे मातरम मित्र मंडल की नई शाखा का औपचारिक गठन किया गया। संगठन पिछले साढ़े चार वर्षों से समाज में समरसता, संपर्क और संगठन के माध्यम से हिंदू एकता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर सक्रिय है।
संगठन की स्थापना बंगाल विधानसभा चुनावों के पश्चात हुई घटनाओं से व्यथित होकर महेंद्र जैन एवं उनके साथियों द्वारा की गई थी। वर्तमान में संगठन की सदस्य संख्या लगभग 5000 तक पहुंच चुकी है। महेंद्र जैन के अथक प्रयासों से बिलासपुर नगर में प्रत्येक रविवार तथा चार शाखाओं में प्रत्येक शनिवार नियमित बैठकें आयोजित हो रही हैं और अब तक 237 बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।
संगठन द्वारा समय-समय पर प्रबुद्ध एवं प्रखर वक्ताओं जैसे विष्णु शंकर जैन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, अश्वनी उपाध्याय,सुनील देवधर को आमंत्रित कर उनके उद्बोधनों के माध्यम से जाति-पांति से ऊपर उठकर हिंदू एकता का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में महेंद्र जैन की प्रेरणा से संगठन के सक्रिय सदस्य प्रफुल्ल कुमार चौहान के प्रयासों से कोटा (करगी रोड) में नई शाखा का गठन हुआ। कोटा शाखा की कार्यकारिणी में संयोजक विनोद गुप्ता के साथ सह संयोजक रामनारायण तिवारी, विकास सिंह, गोपाल ध्रुव,अंजना चौकसे, चंद्रप्रकाश तिवारी राम बिहारी जायसवाल बसंत तिवारी संतोष कुमार सक्सेना ओमप्रकाश सोनी रंगनादम मुदलियार देवी साहू घनश्याम दीक्षित कमलजीत अजमानी अनिल कौशिक एवं एम.एल. साहू सहित अन्य सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। उनसे संगठन की परंपरा के अनुरूप नियमित बैठकें कर हिंदुत्व एकता के लिए कार्य करने की अपेक्षा की गई।
अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता महेंद्र जैन ने संगठन के उद्देश्य, गठन एवं अब तक के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतत संपर्क ही दूरियों को कम करने का माध्यम है तथा बैठकें संपर्क का सशक्त साधन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि *संगठन किसी भी धर्म का न अपमान करता है और न विरोध, बल्कि *जाति-पांति में बंटे हिंदुओं को एक मंच पर लाकर विभेद दूर करना ही इसका उद्देश्य* है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है।
सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा कि श्री हनुमान जी की आराधना से किया गया कोई भी कार्य पूर्णता सफल होता है वन्दे मातरम् मित्र मंडल जिस प्रकार से निस्वार्थ भाव से हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है निश्चित ही उसमें सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सीपत चंद्र प्रकाश बाजपेई ने कहा कि देश का वातावरण बदल रहा है और बदलाव के साथ एकता को सुदृढ़ करना आवश्यक है। वहीं मनजीत सिंह पवार, सौरभ दुबे ने भी हिंदू एकता विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच का सफल संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया। संगठन गीत आर.एस. पांडे ने लिया, शपथ नरेंद्र यादव ने दिलाई तथा अंत में रामकृष्ण साहू द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
वेंकट अग्रवाल

