Oplus_131072
ब्रह्मा कुमारीज, ओम शांति सरोवर, उसलापुर के प्रांगण में
8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में “मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान” के विषय पर परिचर्चा।
11 मार्च आदरणीय गुलजार दादी जी की पुण्यतिथि दिवस ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में उसलापुर सेंटर के मुख्य संचालिका आदरणीय राज योगिनी ब्रह्माकुमारी छाया दीदी एवं अतिथियों में माननीय डॉक्टर छाया प्रकाश जी (छालीवुड प्ले बैक सिंगर), माननीय गायत्री साहू जी (जिला महिला महामंत्री) आदि के द्वारा थे प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
श्रीमति गायत्री साहू ने गवर्मेंट के द्वारा महिलाओं को मिल रही सुविधाओं एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

आदरणीय छाया दीदी ने कहा कि महिलाएं समाज की नींव होती है और उनके नैतिक मूल्य समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाते हैं। वे बच्चों को संस्कार ईमानदारी और सद्भावना की शिक्षा देकर एक आदर्श नागरिक तैयार करती हैं।
आगे दीदी ने आदरणीय गुलजार दादी जी के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि दादीजी त्याग तपस्या की मूर्ति, शांति शीतलता की प्रतिमूर्ति, साक्षात् भगवान का रथ नंदी की तरह, उन्होंने प्रभु मिलन का अनुभव लाखों आत्माओं को कराकर अनेक आत्माओं के जीवन में परिवर्तन लाने वाली प्रेरणा की स्रोत रही है, ऐसी दादी जी की पुण्य स्मृति पर हम उन्हें शत-शत नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं,
फिर सभी अतिथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आए हुए सभी अतिथियों को मोमेंटो, साॅल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आए हुए सभी महिलाओं को भी पुष्पों के द्वारा सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए हैं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है।
सभी महिलाओं को भी श्रीफल के द्वारा श्रीफल एवं पुष्पग के द्वारा सम्मानित किया गया।

