कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, कोटा – नगर में अग्रहरि (गुप्ता)परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा भव्य शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ईस अवसर पर भिलाई छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रकाश भाई जोशी जी महराज श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल रहे उनके सानिद्ध में निकली कलश यात्रा नें धार्मिक वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया। भक्तिमय माहौल के बिच पारंपरिक परिधान में माताएं बहने सिर पर कलश रखकर बैंड बाजे के साथ शामिल हुई। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 17 से 24 मई तक होने जा रहा है कथा शाम 4 बजे से पुराना सेंट्रल बैंक के पिछे पुरानी बस्ती में होगा एवं कथा के आयोजक सिकदार प्रसाद रामसहाय जी अग्रहरि परिवार है।

