होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही कोटा पुलिस, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को बताया जा रहा भ्रामक कोटा स्टाफ की छवि की जा रही है खराब।
कोटा।होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस की सख्ती का ही असर है कि असामाजिक तत्वों और बदमाशों में खौफ का माहौल बना हुआ है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
इसी क्रम में कोटा थाना क्षेत्र में भी पुलिस लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से कुछ युवकों द्वारा कोटा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शिव साहू और आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस सूत्रों के अनुसार लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त कर रही थी और उसी दौरान युवकों को समझाइश दी गई थी।
पुलिस विभाग का स्पष्ट कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, लेकिन बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर आरोप लगाकर पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश उचित नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना है।
बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह स्वयं लगातार जिले की कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं और टीम वर्क के साथ पुलिस जवानों को सक्रिय रहकर जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है, जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए और यदि किसी को शिकायत है तो वह विधिवत शिकायत दर्ज कराकर जांच की प्रक्रिया में सहयोग करे।

