गणतंत्र दिवस समारोह में लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया,

करगीरोड (कोटा) कोटा नगर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह डी के पी स्कूल मैदान में नगर पंचायत कोटा द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया कोटा नगर के सभी स्कूलों से छात्र – छात्राएं अपने अपने स्कूली ड्रेस में मार्च पास्ट किया वहीं लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया,और संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों के डांस प्रस्तुति में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, संस्था के अध्यक्ष हेमंत थवाईत और प्राचार्य चंद्रावती थवाईत ने छात्र छात्राएं,संस्कृति कार्यक्रम,और डांस में गणतंत्र दिवस समारोह में नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन पर बधाई और आभार व्यक्त किया, आने वाले समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर प्रदर्शन करने सतत प्रयासरत रहेंगे।
नगर पालिका कोटा द्वारा संचालित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा द्वारा डांस कॉम्पिटिशन और मार्चपास्ट में भाग लिया गया और मार्चपास्ट में प्रथम स्थान और डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़ी हर्षोल्लास था, तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्री हेमंत थवाईत अधिवक्ता द्वारा स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकगण को उनके मेहनत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिया।

