रतनपुर नगर पालिका चुनाव: पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष कन्हैया यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में।

रतनपुर नगर पालिका चुनाव: पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष कन्हैया यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में।

रतनपुर। रतनपुर नगर पालिका चुनाव में इस बार एक रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला, अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे वे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

कन्हैया यादव को उनकी ईमानदार और स्वच्छ छवि के लिए जाना जाता है। वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर उन्होंने जनता की सेवा की है और हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। वे सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण विभिन्न वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

टिकट नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और जनता के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी ठोंक दी। रतनपुर में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अब चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे एक मिलनसार और जमीनी नेता हैं, जो हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया यादव को हर गली-मोहल्ले में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कई स्थानीय संगठनों और आम नागरिकों ने खुलकर उनका समर्थन किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं। चुनावी माहौल के अनुसार वे इस बार प्रमुख उम्मीदवारों में से एक हैं।

Website |  + posts

REG.NO.CG-02-0012501