
जिला पंचायत क्र. 06 के लिए दिव्या डॉ. गणेश कौशिक ने ठोकी ताल

जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 06 जो निगारबंद से शुरू होकर जूनापारा क्षेत्र तक फैला है। पिछली बार इस क्षेत्र से जितेंद्र पांडे ने चुनाव जीता था। इस बार महिला आरक्षित होने से दिव्या डॉ. गणेश कौशिक का नाम तेजी से आगे बढ़ा है। डॉ. गणेश कौशिक ग्राम देवतरा के निवासी हैं जिनका समाज के साथ साथ क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। बेलपान में पढ़ाई लिखाई होने के कारण उनके मित्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। दिव्या डॉ. गणेश कौशिक के चुनावी मैदान में उतरने से क्षेत्र में समीकरण पूरा बदल गया है। अगर यह पार्टी समर्थन से वंचित भी रह जाते हैं तो भी यह स्वतंत्र रूप से चुनाव में तहलका मचाने के लिए काफ़ी हैं और जीत की दावेदारी कर रहे हैं।

