कोटा में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों को विटामिन, आयरन व टीकाकरण की सुविधा।
कोटा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर पांच माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन की दवाई पिलाई गई।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को आयरन सिरप भी दिया जाएगा, साथ ही उनका नियमित टीकाकरण एवं वजन मापन किया जाएगा। जिन बच्चों में कुपोषण की समस्या पाई जाएगी, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती साहू ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश और प्रदेश के सभी बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो सके और भारत कुपोषण मुक्त बन सके।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्वेता मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

