राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड कोटा में ‘सामूहिक दवा सेवन’ (Mass Drug Administration – MDA) अभियान का औपचारिक आगाज किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोटा विकासखंड के 308113 समस्त जनसंख्या को 550 दल बनाकर सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा । इसमें तीन दिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों को बूथ बनाकर भी दवा सेवन कराया जाएगा। उसके बाद 10 दिन 13 फरवरी से 22 फरवरी तक घर घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा ।इसके बाद तीन दिन 23 फरवरी से 25 फरवरी तक मोप उप राउंड में छूटे हुए लोगों को दवा सेवन कराया जाएगा। इसी प्रकार पुर विकासखंड में आज सभी पीएसी और सीएससी में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।विकासखंड स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या हाई स्कूल, पुरानी बस्ती (कोटा) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू और विधान विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी और और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर समुदाय को जागरूक होने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन साल में एक बार दवा के सेवन से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए।
उपस्थित सभी लोगों ने फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी दवा खिलाने की शपथ ली।
खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाला एक गंभीर रोग है। इसके लक्षण दिखने में वर्षों लग जाते हैं, इसलिए बचाव ही एकमात्र उपचार है। कोटा विकासखंड के हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँचकर दवा वितरण सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी , डॉ निखिलेश गुप्ता बीएमओ,श्रीमती श्वेता सिंह बीपीएम, अतुल सिंह वीबीडीटीएस, स्कूल की प्राचार्य आशा दत्ता एवं अन्य स्कूल स्टाफ स्वास्थ्य विभाग का अमला, मितानिन एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

