Oplus_131072
नगर दशहरा उत्सव में “ऑपरेशन सिंदूर” स्थल सजावट को मिला प्रथम स्थान।
कोटा। मां नारायणी दुर्गा उत्सव समिति, करगी रोड कोटा श्री सिद्ध बाबा मां नारायणी के हृदय स्थल में इस वर्ष की भव्य स्थल सजावट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समिति ने इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर स्थल सजावट तैयार की, जिसमें जम्मू पहलगाम पर आतंकवादियों के हमले का मार्मिक दृश्य जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।

यह अनोखी व भावनात्मक सजावट नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी और नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इसे प्रथम स्थान प्रदान किया गया।
समिति ने इस सम्मान के लिए नगर दशहरा उत्सव समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समिति पदाधिकारियों की भूमिका
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष बलराम सोंधिया, सचिव सूरज साहू, सह सचिव शिव साहू, विजय साहू, संतोष साहू, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, संरक्षक मंडल के राजू साहू, दादी साहू, दादू साहू, राज साहू, कल साहू तथा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भारी संख्या में उपस्थित रहे लोग
स्थल सजावट का अवलोकन करने और मां नारायणी के दर्शन हेतु सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी व नगरवासी उपस्थित रहे।

