कोटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद प्रदीप कौशिक को निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुना गया है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित समस्त वार्ड पार्षदों ने उन्हें बधाई दी। ‘प्रदीप कौशिक का राजनीतिक सफर उल्लेखनीय रहा है। वे लगातार तीसरी बार वार्ड क्रमांक 02 से रिकॉर्ड मतों के अंतर से पार्षद चुने गए हैं,।

Oplus_131072

प्रदीप कौशिक निर्विरोध निर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष, अध्यक्ष सहित पार्षदों ने दी बधाई।

कोटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद प्रदीप कौशिक को निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुना गया है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित समस्त वार्ड पार्षदों ने उन्हें बधाई दी।

प्रदीप कौशिक का राजनीतिक सफर उल्लेखनीय रहा है। वे लगातार तीसरी बार वार्ड क्रमांक 02 से रिकॉर्ड मतों के अंतर से पार्षद चुने गए हैं।

Oplus_131072

इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराकर अपनी लोकप्रियता साबित की थी। उनकी इस जीत को क्षेत्र में जनता के विश्वास और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदीप कौशिक का अनुभव और कार्यशैली नगर पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अन्य वार्ड पार्षदों ने भी उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के समग्र विकास की उम्मीद जताई है।

प्रदीप कौशिक ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नगर पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों

Website |  + posts

REG.NO.CG-02-0012501