वार्ड नंबर 9 में वेंकट अग्रवाल और सरोज साहू ने भाजपा के लिए मांगे वोट।
बिलासपुर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 9 में भाजपा प्रत्याशी वेंकट अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सरोज साहू के साथ मिलकर जोरदार जनसंपर्क किया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगे।
इस दौरान वेंकट अग्रवाल और सरोज साहू ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखते हुए पार्टी को समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिला। भाजपा प्रत्याशियों ने क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया।
REG.NO.CG-02-0012501

