कोटा। वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी नेमचंद सोनी ने जनता की सेवा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सोनी की बढ़ती लोकप्रियता से उनके प्रतिद्वंद्वी घबरा गए हैं और ओछी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। वे लोगों को गुमराह करने और नेम सोनी के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वार्ड के मतदाता पूरी तरह जागरूक हैं और किसी के बहकावे में नहीं आने वाले।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेमचंद सोनी ने हमेशा क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य किया है, और यही वजह है कि जनता का समर्थन लगातार उनके साथ बना हुआ है। उनकी ईमानदारी और सेवा भाव ने उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बना दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि वार्ड में सकारात्मक माहौल भाजपा के पक्ष में है और मतदाता सही निर्णय लेंगे। नेम सोनी ने जनता से अपील की है कि वे विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दें और सही उम्मीदवार का चुनाव करें।
वार्ड के कई वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी नेमचंद सोनी के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उनका मानना है कि वार्ड के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ही उपयुक्त विकल्प हैं।

