कोटा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी सरोज दुर्गेश और वार्ड न. 8 से पार्षद प्रत्याशी नेम सोनी का जनसंपर्क अभियान तेज।

कोटा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी सरोज दुर्गेश और वार्ड न. 8 से पार्षद प्रत्याशी नेम सोनी का जनसंपर्क अभियान तेज।

कोटा।कोटा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू और वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रत्याशी नेम सोनी ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता से आशीर्वाद लिया और अपने संकल्पों को साझा किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशियों ने मतदाताओं से सीधा संवाद किया और नगर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता नगर के चहुंमुखी विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। वहीं, पार्षद प्रत्याशी नेम सोनी ने क्षेत्र की समस्याओं को हल करने और जनसेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बताया।

जनता ने भी भाजपा प्रत्याशियों को अपार समर्थन देते हुए भरोसा जताया कि उनकी जीत से नगर को नया आयाम मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाजपा उम्मीदवारों का स्वागत किया और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

भाजपा प्रत्याशियों का यह जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है, जिससे चुनावी माहौल में तेजी देखने को मिल रही है।

Website |  + posts

REG.NO.CG-02-0012501