वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस प्रत्याशियों का भव्य जनसंपर्क, जनता का अपार समर्थन।

वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस प्रत्याशियों का भव्य जनसंपर्क, जनता का अपार समर्थन।

कोटा।वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती मीनू प्रकाश जायसवाल और पार्षद प्रत्याशी श्रीमती प्रार्थना नरेंद्र दुबे ने ढोल-बाजे के साथ भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रवासियों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों ने जनता से संवाद स्थापित कर अपनी योजनाओं और विकास के संकल्प को साझा किया। उन्होंने वार्ड के विकास, बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए समर्थन की अपील की। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जनसंपर्क के दौरान महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति अपनी आस्था जताई। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर समर्थन व्यक्त किया। प्रत्याशियों ने कहा कि जनता का यह उत्साह दर्शाता है कि वार्ड में कांग्रेस की मजबूत पकड़ है और उन्हें भारी मतों से विजय मिलेगी।

इस जनसंपर्क अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिला। प्रत्याशियों ने जनता को विश्वास दिलाया कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी और वार्ड के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

Website |  + posts

REG.NO.CG-02-0012501