छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, NSUI ने सौंपा ज्ञापन।
कोटा। छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार, कोटा विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया।
NSUI कोटा विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि ने अपने साथियों के साथ शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर आनंद मिश्रा, आदित्य चौहान, तौफीक खान, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

